Redmi A2, A2+ फोन 5000mAh बैटरी, MediaTek Helio G36 SoC के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

Redmi A2, A2+ फोन 5000mAh बैटरी, MediaTek Helio G36 SoC के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है।
  • Redmi A2+ में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी ने इसके साथ में दो बजट फोन भी लॉन्च किए हैं जिनके बारे में बहुत अधिक शोर-शराबा नहीं किया गया। ये फोन हैं Redmi A2 और Redmi A2+ स्मार्टफोन। दोनों ही बजट डिवाइस हैं और एग्रेसिव फीचर्स के साथ लॉन्च गए किए हैं। स्मार्टफोन्स को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। Redmi A2 में 6.52 इंच का डिस्प्ले है और MediaTek Helio G36 SoC है। इसमें 5,000 mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ और जानकारी आपको देते हैं। 
 

Redmi A2, Redmi A2+ की कीमत

Xiaomi की ओर से Redmi A2, Redmi A2+ की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन स्पेसिफिकेशंस देखें तो इन्हें एंट्री लेवल स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम ही रहने वाली है, ऐसा कहा जा सकता है। स्मार्टफोन्स में तीन कलर वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं जिसमें लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक शामिल हैं। स्मार्टफोन को Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।  
 

Redmi A2 के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। फोन में 2GB और 3GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही आता है। फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। 
 

Redmi A2+ के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A2+ में भी कंपनी ने एक समान स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। यहां पर एक एक्स्ट्रा फीचर स्मार्टफोन में जोड़ा गया है। Redmi A2 में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है जबकि Redmi A2+ में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल के नीचे रियर साइड में मिलता है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशंस समान देखने को मिलते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »