Redmi 9i भारत में आज फिर खरीद के लिए होगा उपलब्ध, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi 9i स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी, यह सेल Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बता दें, यह स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9i में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन
  • रेडमी 9आई फोन Xiaomi की Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है
  • मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है यह फोन

Redmi 9i में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी

Redmi 9i स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी, यह सेल Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बता दें, यह स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया गया था। दोनों ही वेरिएंट्स खरीद के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम पर भी उपलब्ध होंगे। रेडमी 9आई फोन Xiaomi की Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। रेडमी 9आई एक एंट्री लेवल हैंडसेट है, जो कि तीन कलर ऑप्शन में आता है।
 

Redmi 9i price in India, availability

रेडमी 9आई की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया Redmi 9i को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसके बेस वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में मिलेगा।
 

Redmi 9i specifications

डुअल-सिम Redmi 9i एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे नॉच में जगह मिली है। फोन की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Redmi 9i के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 4जी, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। जायरो  सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास फोन का हिस्सा हैं।

रेडमी 9आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर और वज़न 194 ग्राम।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.