Redmi 9i को जल्द ही किया जा सकता है भारत में लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 9i हैंडसेट वाकई में Redmi 9A का रीब्रांडेड अवतार होगा। भारत में इस फोन को जल्द ही मार्केट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9i हैंडसेट वाकई में Redmi 9A का रीब्रांडेड अवतार होगा
  • Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में Redmi 9 Prime को लॉन्च किया था
  • Redmi 9 को 27 अगस्त को लॉन्च किया गया
Redmi 9i भारतीय मार्केट में Xiaomi ब्रांड का अगला बजट स्मार्टफोन हो सकता है। यह कंपनी की रेडमी 9 सीरीज़ का तीसरा फोन होगा। इससे पहले Redmi 9 Prime और Redmi 9 लॉन्च किए जा चुके हैं। बता दें कि रेडमी 9 प्राइम हैंडसेट रेडमी 9 के ग्लोबल वेरिएंट का ही अवतार था। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुआ रेडमी 9 हैंडसेट वाकई में मलेशिया में पेश किए गए Redmi 9C का थोड़ा बदला हुआ अवतार निकला। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में लॉन्च होने वाला रेडमी 9आई स्मार्टफोन वाकई में मलेशिया में पेश किए गए Redmi 9A का ही अवतार होगा।

प्राइसबाबा की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 9i हैंडसेट वाकई में Redmi 9A का रीब्रांडेड अवतार होगा। भारत में इस फोन को जल्द ही मार्केट में लाया जाएगा। इसके दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी। इसके तीन कलर वेरिएंट होंगे- नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक। इसके अलावा कोई और जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में Redmi 9 Prime को लॉन्च किया था। यह जून महीने में स्पेन में लॉन्च किए गए Redmi 9 का रीब्रांडेड वर्ज़न था। इसके बाद Redmi 9 को 27 अगस्त को लॉन्च किया गया। यह जून में मलेशिया में पेश किए गए Redmi 9C का थोड़ा बदला हुआ अवतार निकला।

मलेशिया लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने Redmi 9A बजट हैंडसेट को भारत में उतारा था। रेडमी 9 सीरीज़ का यह एक मात्र हैंडसेट है जो अब तक भारत नहीं पहुंचा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेडमी 9आई के नाम से आएगा।
Advertisement

अगर यह दावा सही साबित होता है और हम रेडमी 9आई के स्पेसिफिकेशन का अनुमान लगा सकते हैं।
Advertisement
 

Redmi 9i specifications (expected)

डुअल-सिम रेडमी 9आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले, हीलियो जी25 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी।  

यह 13 मेगापिक्सल के एक मात्र रियर कैमरे के साथ आएगा। Redmi 9i की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 9i, Redmi 9A, Redmi 9i specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.