5,000mAh बैटरी वाले Redmi 9A और Redmi 9A Sport फोन भारत में हुए महंगे, जानें नई कीमत...

Redmi 9A और Redmi 9A Sport कंपनी के बजट स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत में अब कंपनी ने इज़ाफा कर दिया है। नई कीमतें Amazon और Mi Store पर लाइव कर दी गई है। बता दें, यह स्मार्टफोन्स 300 रुपये महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A और Redmi 9A Sport फोन 3GB रैम के साथ आते हैं
  • P2i कोटिंग के अलावा रेडमी 9ए स्पोर्ट के स्पेसिफिकेशन रेडमी 9ए जैसे ही हैं
  • नई कीमतें Amazon और Mi Store पर लाइव कर दी गई हैं
Redmi 9A और Redmi 9A Sport कंपनी के बजट स्मार्टफोन हैं, जिनकी कीमत में अब कंपनी ने इज़ाफा कर दिया है। नई कीमतें Amazon और Mi Store पर लाइव कर दी गई है। बता दें, यह स्मार्टफोन्स 300 रुपये महंगे हो गए हैं। फिलहाल, कीमत बढ़ाने के पीछे का असल कारण साफ नहीं हुआ है। रेडमी 9ए स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था, जबकि रेडमी 9ए स्पोर्ट स्मार्टफोन को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसे ही हैं।

Redmi 9A और Redmi 9A Sport स्मार्टफोन्स की कीमत में कंपनी ने 300 रुपये का इज़ाफा किया है। कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद रेडमी 9ए स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये हो गई है, जो कि पहले 6,999 रुपये थी। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 7,999 रुपये थी, लेकिन अब आपको ये वेरिएंट लेने के लिए 8,299 रुपये देने होंगे।

ठीक इसी की तरह रेडमी 9ए स्पोर्ट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले 6,999 रुपये थी, लेकिन अब आपको इसके के लिए 7,299 रुपये देने होंगे। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये से बढ़कर 8,299 रुपये हो गई है।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
 

Redmi 9A Sport specifications

P2i कोटिंग के अलावा, Redmi 9A Sport के स्पेसिफिकेशन Redmi 9A जैसे ही हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.