Redmi 9 Power का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च

Redmi 9 Power में आपको फुल HD+ डिस्प्ले, ऑक्टा कोर एसओसी के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

Redmi 9 Power का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च

Redmi 9 Power में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है
  • फोन में 6000mAh बैटरी आपको मिल रही है
  • Redmi 9 Power में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर है
विज्ञापन
Redmi 9 Power 6GB RAM वेरिएंट भारत में 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो गया है। अभी तक Redmi 9 Power भारत में 4जीबी रैम वेरिएंट के साथ आ रहा था। इस वेरिएंट को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इस फोन में बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के साथ कोई चेंज नहीं किया गया है। Redmi 9 Power में आपको फुल HD+ डिस्प्ले, ऑक्टा कोर एसओसी के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स औऱ सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi 9 Power price in India


Redmi 9 Power के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फियरी रेड और माइटी ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के नए वेरिएंट को भारत में  Amazon, Mi.com, Mi Homes, और Mi Studios के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे देशभर में 10 हजार रिटेल स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकता है। Redmi 9 Power के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 10,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था।
 

Redmi 9 Power Specifications Features

Redmi 9 Power ड्यूल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डॉटनॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 और अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है।

Redmi 9 Power में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है। कैमरा सेंसर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

Redmi 9 Power पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 22.5W चार्जर मिलता है) सपोर्ट करती है। रेडमी 9 पावर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एनहैंस्ड लाइफस्पेस बैटरी (ELB) तकनीक शामिल है। रेडमी फोन का डायमेंशन 162.3x77.3x9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।

Redmi 9 Power की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटुथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आता है जो हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड हैं। अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स सहित कुछ अन्य प्लेटफार्म्स के जरिए एचडी वेब स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के लिए इसमें वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »