Redmi 9, Oppo A53 2020, Gionee Max: भारत में अगले हफ्ते ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Oppo और Xiaomi ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे क्रमशः Oppo A53 2020 और Redmi 9 लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

Redmi 9, Oppo A53 2020, Gionee Max: भारत में अगले हफ्ते ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Oppo A53 को भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Redmi 9 और Oppo A53 2020 के लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है
  • Gionee Max भी 6,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा
  • Motorola ने फिलहाल नहीं बताया है आगामी फोन का नाम
विज्ञापन
Motorola, Oppo और Xiaomi आने वाले हफ्ते में भारत में नए फोन लॉन्च कर रहे हैं। नए स्मार्टफोन के बजट और मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में आने की संभावना है। हालांकि मोटोरोला ने देश में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना के बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन ओप्पो और शाओमी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे क्रमशः Oppo A53 2020 और Redmi 9 लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। Gionee, जो कभी बाजार में एक जाना माना ब्रांड था, अगले हफ्ते Gionee Max लेकर आ रहा है और कंपनी इसे जबरदस्त बैटरी लाइफ के साथ आने के लिए टीज़ कर रही है।

यहां हम आपको इन आने वाले स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप यह तय कर सके कि आपको इनके लिए इंतज़ार करने चाहिए या नहीं।
 

Redmi 9

Redmi 9 भारत में Xiaomi की ओर से लेटेस्ट बजट पेशकश होगी और उम्मीद की जा रही है कि यह ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर ज़रूर खींचेगा। यह स्मार्टफोन 27 अगस्त को डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो रहा है। रेडमी 9 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलेगा। यह रेडमी 9 ग्लोबल वेरिएंट से अलग हो सकता है, जिसे जून में स्पेन में लॉन्च किया गया था और यह संभवतः उसी महीने मलेशिया में लॉन्च हुए Redmi 9C से भी थोड़ा अलग होगा।

Amazon ने हाल ही में भारत में Redmi 9 की उपलब्धता को टीज़ किया था। स्मार्टफोन के तीन अलग-अलग रंग विकल्पों के साथ आने की अफवाह है। रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशन में 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी, 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल हो सकता है।
 

Oppo A53 2020

ओप्पो भारत में Oppo A53 2020 को 15,000 रुपये से कम कीमत के साथ 25 अगस्त को एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च करेगी। ओप्पो ए53 2020 के शुरुआती टीज़र में इसके होल-पंच डिस्प्ले और ग्रेडिएंट बैक के साथ आने की जानकारी मिली है। इसके अलावा टीज़र में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन को फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया है। फोन शुक्रवार को इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च हुआ है। वहां इसे इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

Oppo A53 2020 में 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर काम करता है। इसमें पीछे की तरफ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर और 18 वॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी शामिल है।
 

Gionee Max

जियोनी 25 अगस्त को Gionee Max को लॉन्च करके भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर एंट्री मारेगी। नए स्मार्टफोन को Flipkart ने 6,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च होने के लिए टीज़ किया है। इसके टीज़र से यह भी पता चलता है कि जियोनी मैक्स एक वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आएगा और इसमें स्क्रीन के चारों तरफ मोटी बेज़ल्स होंगी।

Gionee फोन में 6.1-इंच का एचडी+ डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन शामिल होगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी भी शामिल होगी, जो कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर 28 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
 

Motorola's new smartphone

अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले फोन की सूची में आखिरी फोन मोटोरोला का है, जो हाल ही में फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया गया था। यह रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। Flipakrt नए मोटोरोला फोन को "Big" सर्प्राइस कह रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई हैं। फिर भी, इसके Moto E7 Plus होने का अनुमान लगाया गया है, जो हाल के कुछ लीक में भी देखा गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट होने की अफवाह है। स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • कमियां
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9, Oppo A53 2020, Gionee Max, Motorola E7 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »