Oppo A53 2020 भारत में 25 अगस्त को देगा दस्तक, कीमत होगी 15,000 से कम

Oppo A53 की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। हालांकि सटीक कीमत अभी भी अज्ञात है। स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे शुरू होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा।

Oppo A53 2020 भारत में 25 अगस्त को देगा दस्तक, कीमत होगी 15,000 से कम

Oppo A53 की भारत में कीमत15,000 रुपये से कम होगी

ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है Oppo A53 2020 स्मार्टफोन
  • होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है स्मार्टफोन
  • भारत में 25 अगस्त को 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा ओप्पो ए53
विज्ञापन
Oppo A53 2020 मॉडल 25 अगस्त को भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाएगा। इसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा दी गई है। फोन को इंडोनेशिया में ओप्पो के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया था और अब इसे भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की योजना बनाई जा रही है। ओप्पो ए53 को एक डिज़िटल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जो दोपहर 12:30 बजे YouTube पर लाइवस्ट्रीम होगा। याद दिला दें कि फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Oppo A53 price in India, launch event details

ओप्पो ए53 की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। हालांकि सटीक कीमत अभी भी अज्ञात है। स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे शुरू होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। इवेंट को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Oppo A53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग विकल्पों में आता है।
 

Oppo A53 specifications

ओप्पो ए53 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी स्टोरीज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »