Oppo A53 लॉन्च, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह केवल एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है।

Oppo A53 लॉन्च, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Oppo A53 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी से लैस है नया ओप्पो फोन
  • इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) कीमत के साथ हुआ है लॉन्च
विज्ञापन
Oppo A53 को कथित तौर पर इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। फोन मौजूदा Oppo A52 स्मार्टफोन का अपग्रेड है और इंडोनेशिया में ए-सीरीज़ के लेटेस्ट सदस्य के रूप में एंट्री मार चुका है। ओप्पो ए53 को कंपनी ने 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन होल-पंच कटआउट वाली स्क्रीन के साथ आता है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। Oppo A53 में क्वालकॉम का एंट्री-लेवल Snapdragon 460 प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक पर फिंगप्रिंट सेंसर सेट किया गया है।
 

Oppo A53 price

ओप्पो ए53 को इंडोनेशिया में IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह केवल एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। रंगों की बात करें तो Oppo ने इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग के विकल्पों में लॉन्च किया है। फिलहाल Oppo A53 के ग्लोबल लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
 

Oppo A53 specifications

ओप्पो ए53 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी स्टोरीज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »