Redmi 9 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Redmi 9 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है
  • Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं
  • फोन की सेल Amazon and Mi.com पर शुरू होगी
विज्ञापन
Redmi 9 की सेल आज से शुरू होने वाली है। लेटेस्ट Redmi फोन लॉन्च के बाद से आज पहली बार खरीद के लिए उपलब्ध होगा, इस फोन को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी 9 फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको खरीद के लिए तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन आपको दो दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा रेडमी 9 फोन की टक्कर मार्केट में मौजूद Realme C12 और Samsung Galaxy M01s जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Redmi 9 price in India, sale details

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जैसे कि हमने बताया Redmi 9 फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो तीन कलर हैं कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज। फोन की आज पहली सेल दोपहर 12 बजे Amazon and Mi.com पर शुरू होने वाली है।  
 

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इस मामले में फोन Redmi 9C से अलग है, क्योंकि यह तीन कैमरे के साथ आता है। नए फोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 मिलीमीटर है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • कमियां
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  5. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  9. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  10. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »