Redmi 9 भारत में Poco फोन के तौर पर दे सकता है दस्तक

Redmi 9 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप में 149 यूरो (लगभग 12,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,300 रुपये) है।

Redmi 9 भारत में Poco फोन के तौर पर दे सकता है दस्तक

Redmi 9 को 6 जीबी तक रैम के साथ चीन में लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 को हाल ही में 6 जीबी तक रैम के साथ मिले थे दो नए वेरिएंट
  • रेडमी 9 यूरोप में भी हो चुका है लॉन्च
  • भारत में पोको फोन के रूप में हो सकता है पेश
विज्ञापन
Xiaomi अपने Redmi 9 स्मार्टफोन को भारत में Poco ब्रांड के तहत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, न तो शाओमी और न ही पोको ने आधिकारिक तौर पर इस खबर पर कोई जानकारी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर M2004J19 के साथ एक रेडमी 9 वेरिएंट पोको ब्रांडिंग के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर दिखाई दिया है। अलग से, एक टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुआ है, जो इसी मॉडल नंबर को पोको फोन के साथ जोड़ता है। Redmi 9 को इस महीने की शुरुआत में स्पेन में लॉन्च किया गया था। इस हफ्ते के शुरू में रेडमी 9 के 6 जीबी तक रैम के साथ दो नए स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए गए।

MySmartPrice द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, मॉडल नंबर M2004J19I के साथ नया Poco फोन पिछले हफ्ते BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस में शामिल किया गया है। 1 जून की एक TUV Rheinland सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी इसी मॉडल को देखा गया है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मॉडल नंबर M2004J19I शुरू में Redmi 9 के साथ जुड़ा हुआ था। हालांकि, क्योंकि Xiaomi ने भारत में इस Redmi मॉडल को लॉन्च नहीं किया है, इसलिए यह एक नए पोको फोन के रूप में पेश हो सकता है।

हालांकि Xiaomi और Poco ने नए मॉडल को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने पहले भी कुछ मार्केट में Redmi फोन को Poco मॉडल के रूप में लॉन्च किया हुआ है। उदाहरण के लिए, Poco X2 जो इस साल की शुरुआत में Redmi K30 के रीब्रांड के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था। Poco F2 Pro, जिसे यूरोप में लॉन्च किया गया था, वह भी Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न है।

Redmi 9 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप में 149 यूरो (लगभग 12,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,300 रुपये) है। फोन हाल ही में चीन में अतिरिक्त रैम और स्टोरेज विकल्पों में बिक्री के लिए पेश किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »