Redmi 8A Pro स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi 8A Pro फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट मे आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो कि वाटरड्रॉप नॉच में दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 14:19 IST
ख़ास बातें
  • 2 जीबी और 3जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा Redmi 8A Pro
  • 5,000 एमएएच बैटरी में मिलेगा 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है रेडमी 8ए प्रो स्मार्टफोन

Redmi 8A Pro में बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है

Redmi 8A Pro स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन Redmi 8A Dual का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत है, जो कि भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। रेडमी 8ए प्रो फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इस फोन के बेजल्स बेहद ही पतले हैं और बॉटम में Redmi की ब्रांडिंग की गई है। इस फोन में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सिंगल कैमरा शामिल है। रेडमी 8ए प्रो फोन तीन रंगों के विकल्प और दो रैम वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन को इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया है।
 

Redmi 8A Pro price, availability

रेडमी 8ए प्रो में आपको दो रैम वेरिएंट मिलेंगे। एक 2 जीबी + 32 जीबी और दूसरा 3 जीबी + 32 जीबी। Redmi 8A Pro के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत IDR 1,549,000 (लगभग 7,100 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत IDR 1,649,000 (लगभग 7,600 रुपये) है। दोनों ही वेरिएंट आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे, जिनमें मीडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई व्हाइट शामिल हैं। रेडमी 8ए प्रो फोन रेडमी की इंडोनेशिया वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है और इसकी सेल इस महीने के अंत में शुरू होगी।

भारत समेत अन्य  देशों में यह फोन कब दस्तक देगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Redmi 8A Pro specifications

इस डुअल सिम रेडमी 8ए प्रो फोन में कौन-सा एंड्रॉयड वर्ज़न दिया गया है, इस बारे में Xiaomi ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, यह फोन Redmi 8A Dual का ही रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, जो कि एंड्रॉयड 9 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। ऐसे में हम मान सकते हैं कि रेडमी 8ए प्रो फोन भी इसी वर्ज़न के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इस फोन में 6.22 इंच (720x1,520 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 270 पीपीआई है। इसके अलावा स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है। खबर है कि Redmi 8A Pro फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।
Advertisement

कैमरे की बात करें, तो रेडमी 8ए प्रो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट मे आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो कि वाटरड्रॉप नॉच में सेट किया गया है।

रेडमी 8ए प्रो फोन में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802 11 बी/जी/एन, VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। Redmi 8A Pro फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.