Redmi 8A Dual भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 8A Dual और Redmi Powerbank भारत में 18 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रेडमी 8ए डुअल को भारत में 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। रेडमी पावर बैंक के 10,000 एमएएच वेरिएंट की भारत में कीमत 799 रुपये है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 फरवरी 2020 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual की कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी पावर बैंक के 10,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत 799 रुपये है
  • दोनों प्रोडक्ट भारत में 18 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Redmi 8A की भारत में कीमत 6,499 रुपये से शुरू होती है

Redmi 8A Dual भारत में लॉन्च हो गया है। पिछले कुछ दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शाओमी आज होने वाले इवेंट में रेडमी 8ए का अपग्रेड Redmi 9A लॉन्च कर सकता है, लेकिन कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए अपने पुराने फोन को ही एक बार फिर नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है और इसकी कीमत भी मौजूदा रेडमी 8ए के बराबर रखी है। रेडमी 8ए डुअल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा Redmi ने इस फोन को नई ऑरा एक्सग्रिप डिज़ाइन के साथ पेश किया है। फोन के साथ कंपनी ने अपना पावर बैंक भी लॉन्च किया है।
 

Redmi 8A Dual Price in India, Availability 

रेडमी 8ए डुअल को ग्राहक सी ब्लू, स्काई व्हाइट और मिडनाइट ग्रे रंग में खरीद सकते हैं। फोन को कंपनी ने 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस कीमत में ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, Redmi 8A Dual का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की पहली सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी और इसे अमेज़न, Mi.com और मी होम स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Redmi 8A Dual Specifiactions

रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं। Redmi 8A Dual को 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से बचाने के लिए इसमें एक कोटिंग की गई है।

नया फोन 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement
 

Redmi Power Bank Price in India, Features

रेडमी पावर बैंक को दो अलग-अलग बैटरी क्षमता में लॉन्च किया गया है। पहला पावर बैंक 10,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है और दूसरा पावर बैंक 20,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है। ये दोनों पावर बैंक डुअल इनपुट और डुअल आउटपुट सपोर्ट करते हैं। इन दोनों पावर बैंक में यूज़र्स माइक्रोयूएसबी और यूएसबी टाइप-सी दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 10,000 एमएएच पावर बैंक 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, दूसरी ओर 20,000 एमएएच पावर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Redmi Powerbank के 10,000 एमएएच वेरिएंट की भारत में कीमत 799 है और 20,000 एमएएच पावर बैंक 1,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये दोनों पावर बैंक भी 18 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.