Redmi 8 के कैमरे को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Redmi 8: Xiaomi का आगामी रेडमी 8 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2019 17:28 IST

Redmi 8: रेडमी 8 के कैमरे को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 8: Xiaomi का आगामी रेडमी 8 स्मार्टफोन भारत में प्राइमरी Sony सेंसर और एज डिटेक्शन और स्किन टोन मैपिंग जैसे कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी शाओमी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर अलग से बनी माइक्रोसाइट से मिली है। कुछ समय पहले सामने आए टीज़र से इस बात का संकेत मिला था कि Redmi 8 में 4,000 एमएएच से ज्यादा की क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर रेडमी 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला था।

इस सप्ताह के शुरुआत में टीज़र इमेज़ से इस बात की पुष्टि हुई थी कि रेडमी 8 के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे होंगे। हालांकि, अब शाओमी की वेबसाइट पर अलग से बनी माइक्रोसाइट पर इस बात को हाइलाइट किया गया है कि इसमें प्राइमरी सोनी सेंसर दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि फोन 'इंडस्ट्री-लीडिंग' एज डिटेक्शन और स्किन टोन मैपिंग जैसे फीचर्स के साथ उतारा जाएगा।

Xiaomi ने इस बात का भी जिक्र किया है कि आगामी रेडमी 8 स्मार्टफोन 'मोस्ट अपडेटेड बैटरी सेटअप' के साथ आएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच और फोन के पिछले हिस्से में ऑरा मिरर डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें ग्रेडिएंट फिनिश भी है। माइक्रोसाइट पर इस बात का भी जिक्र है कि Redmi 8
स्पलैश रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Redmi 8 भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi 8 price in India (expected)

भारत में रेडमी 8 की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत Redmi 7 के लॉन्च कीमत के आसपास हो सकती है। याद करा दें कि रेडमी 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत के साथ भारतीय मार्केट में उतारा गया था।
 

Redmi 8 specifications (संभावित)

Xiaomi ने रेडमी 8 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से आगामी रेडमी 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। Redmi 8 में आस्पेक्ट रेशियो 19:9 के साथ एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 320 पिक्सल प्रति इंच हो सकती है। रेडमी 8 का 3 जीबी रैम वेरिएंट हो सकता है।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी 8 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि रेडमी 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10.0.1.3 पर चलेगा। रेडमी 8 के चार कलर वेरिएंट हो सकते हैं, एश, ब्लू, ग्रीन और रेड।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.