Xiaomi Redmi 7A की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Xiaomi Redmi 7A Sale: शाओमी रेडमी 7ए आज भारत में एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जानें हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Xiaomi Redmi 7A की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Xiaomi Redmi 7A Sale: शाओमी रेडमी 7ए की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

ख़ास बातें
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है रेडमी 7ए
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 7A आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी रेडमी 7ए की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। याद करा दें कि रेडमी 7ए को इस महीने के शुरुआत में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। रेडमी 7ए की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 32 जीबी तक स्टोरेज और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी ब्रांड का यह नया स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy M10 और Nokia 2.2 से मुकाबला करेगा।
 

Redmi 7A की भारत में कीमत और ऑफर्स

रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि रेडमी 7ए की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर शुरू होगी।


लॉन्च ऑफर के तहत, Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है। फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, मी डॉट कॉम पर एक्सचेंज डिस्काउंट और जियो की ओर से अतिरिक्त 125 जीबी 4जी डेटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Xiaomi Redmi 7A का रिव्यू

इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर ईएमआई ट्रांजेक्शन और एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर मी डॉट कॉम पर एक्सचेंज डिस्काउंट के अलावा रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ग्राहक 399 रुपये में मी प्रोटेक्ट सर्विस भी खरीद सकते हैं।
 

Redmi 7A Specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • कमियां
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »