• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 7 में होगा स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, कथित हैंड्स ऑन वीडियो से हुआ खुलासा

Redmi 7 में होगा स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, कथित हैंड्स ऑन वीडियो से हुआ खुलासा

Redmi 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह खुलासा स्मार्टफोन के कथित हैंड्स ऑन वीडियो से हुआ। वीडियो से रेडमी फोन के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है।

Redmi 7 में होगा स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, कथित हैंड्स ऑन वीडियो से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max M2, Honor 8C और Moto G7 Power में भी है यही प्रोसेसर
  • Redmi 7 में दो रियर कैमरे होंगे
  • चीन में Xiaomi 18 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
विज्ञापन
Redmi 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह खुलासा स्मार्टफोन के कथित हैंड्स ऑन वीडियो से हुआ। वीडियो से रेडमी फोन के डिज़ाइन का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि यह चिपसेट Asus ZenFone Max M2, Honor 8C और Moto G7 Power का हिस्सा है। हाल ही में TENAA लिस्टिंग से M1810F6LE मॉडल नंबर वाले Redmi 7 हैंडसेट की कथित तस्वीर सामने आई थी। लिस्टिंग से हैंडसेट के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। लेकिन इसमें चिपसेट का ज़िक्र नहीं था।

वियातनामी यूट्यूब चैनल Dương Dê ने रेडमी 7 का कथित हैंड्स ऑन वीडियो साझा किया है। इसमें Redmi 7 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का ज़िक्र है। चिपसेट में Snapdragon X9 LTE मॉडम दिया गया है जो 4जी एलटीई सपोर्ट देता है।

स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर की मौज़ूदगी से रेडमी 7 हैंडसेट Asus ZenFone Max M2, Honor 8C और Moto G7 Power के करीब लाता है। सभी हैंडसेट में यही चिपसेट है। इसके अलावा वीडियो में बजट चिपसेट के अंतूतू स्कोर को भी दिखाया गया है।

चिपसेट और डिज़ाइन के अलावा इस वीडियो से Redmi 7 के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है। इसके अलावा फोन माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आएगा।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।

लिस्टिंग की मानें तो फोन में 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी। 3,900 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।

चीन में Xiaomi 18 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि कंपनी इसी इवेंट में Redmi 7 से भी पर्दा उठाए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »