Redmi 7 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को आज लॉन्च किया जाएगा। जानें इसके बारे में।

Redmi 7 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi 7 Price: रेडमी 7 की कीमत 700 से 800 चीनी युआन के बीच हो सकती है

ख़ास बातें
  • 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी रेडमी 7 में
  • Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट के साथ उतारा जाएगा
  • Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली थी
विज्ञापन
Xiaomi का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को आज लॉन्च किया जाएगा। रेडमी 7 के साथ कंपनी आज Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को मार्केट में उतारेगी। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी वेरिएंट हाल ही में लॉन्च हुए भारतीय वेरिएंट से अलग है। Xiaomi आज Redmi 7 और Redmi Note 7 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है। आइए अब आपको रेडमी 7 से संबंधित लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Redmi 7 लॉन्च समय और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

रेडमी 7 को आज दोपहर 2 बजे CST (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। शाओमी रेडमी 7 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने पेज़ पर करेगी। जैसा कि हमने आपको बताया कि Xiaomi आज Redmi 7 के साथ Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भी उतारने वाली है।
 

Redmi 7 की कीमत (उम्मीद)

रेडमी 7 की कीमत 700 चीनी युआन से 800 चीनी युआन (लगभग 9,300 रुपये) होने के उम्मीद है। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर शाओमी अपने नए और इस बजट स्मार्टफोन को किस दाम में मार्केट में उतारती है। भारत में इस हैंडसेट का दाम क्या होगा, फिलहाल इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

कंपनी के सीईओ Lei Jun ने पहले ही इस बात से पर्दा उठा दिया था कि Redmi 7 में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, इंफ्रेड ब्लॉस्टर और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया गया था जैसे कि आप ऊपर देख पा रहे हैं।

टीना लिस्टिंग से पता चला था कि हैंडेसट का मॉडल नंबर M1810F6LE हो सकता है। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी+ स्क्रीन, 3,900 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। इस हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है।

लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »