Redmi 6A और Redmi 6 Pro को खरीदें सस्ते में

Redmi 6A और Redmi 6 Pro की कीमतों में अस्थाई तौर पर कटौती हुई है। अब Redmi 6A के 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 6,499 रुपये और Redmi 6 Pro को 8,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6A का 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,499 रुपये में उपलब्ध
  • Redmi 6 Pro का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में मिलेगा
  • Redmi 6 Pro का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है सस्ते में
Redmi 6A और Redmi 6 Pro की कीमतों में अस्थाई तौर पर कटौती हुई है। अब Redmi 6A के 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 6,499 रुपये और Redmi 6 Pro को 8,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। दोनों ही हैंडसेट नई कीमतों में Amazon.in और Mi.com पर उपलब्ध हैं। ग्राहक चाहें तो पुराने फोन को भी एक्सचेंज करके डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Xiaomi की वेबसाइट पर 2,200 रुपये का जियो कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जा रहा है।

प्रमोशन के मुताबिक, Redmi 6A का 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,499 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर फोन का यह मॉडल 6,999 रुपये में मिलता है। इस तरह 500 रुपये की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट अमेज़न इंडिया के अलावा शाओमी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

अगर Redmi 6A आपकी पसंद नहीं है तो Xiaomi Redmi 6 Pro के बारे में भी विचार कर सकते हैं। शाओमी रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 9,999 रुपये की एमआरपी से 1,000 रुपये कम में। Redmi 6 Pro का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भी कीमत अस्थाई रूप से कम हुई है। अभी यह 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

Redmi 6A की ही तरह रेडमी 6 प्रो को सस्ते दाम में अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर बेचा जा रहा है। ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते है। इसके अलावा Mi.com पर जियो के ग्राहकों को 2,200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 4.5 टीबी हाइ स्पीड डेटा मिलेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने सोमवार को ही अपने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 की कीमत कम करने का ऐलान किया। शाओमी मी ए2 के 4 जीबी RAM/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम अब 13,999 रुपये से घटकर 11,999 रुपये हो गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.