Redmi 6A के तीन वेरिएंट का पता चला, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सामने आए

Redmi 6 और Redmi 6 Plus के बाद शाओमी के एक और हैंडसेट Redmi 6A के बारे में जानकारी सामने आई है। यह जानकारी चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA के ज़रिए मिली है।

Redmi 6A के तीन वेरिएंट का पता चला, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सामने आए

Redmi 6A एक वेरिएंट है सिंगल कैमरे वाला

ख़ास बातें
  • Redmi 6A हैंडसेट के लिए तीन मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है
  • दो टॉप मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • बाकी बचे रेडमी 6ए के एक मॉडल में है सिंगल कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Redmi 6 और Redmi 6 Plus के बाद शाओमी के एक और हैंडसेट Redmi 6A के बारे में जानकारी सामने आई है। यह जानकारी चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA के ज़रिए मिली है। इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर पहले रेडमी 6 सीरीज़ के दो हैंडसेट को लिस्ट किया गया था। टीना वेबसाइट पर लिस्ट किए गए Redmi 6A हैंडसेट के लिए तीन मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है- M1804C3CT, M1804C3DT और M1804C3DC। रेडमी 6ए के तीनों वेरिएंट में मुख्य अंतर कैमरा सेटअप का है। दो टॉप मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और बाकी बचे एक में सिंगल कैमरा सेटअप। हालांकि, इस रेडमी फोन के तीनों वेरिएंट के डिजाइन लगभग एक जैसे हैं। आगे की तरफ पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले है और पिछला हिस्सा मेटल फिनिश वाला है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, M1804C3DT और M1804C3DC मॉडल नंबर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस सेटअप में एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, M1804C3CT मॉडल नंबर वाले वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है।
 
redmi 6a

Xiaomi Redmi 6A का दो रियर कैमरे वाला वेरिएंट

आगे की तरफ से तीनों ही वेरिएंट दिखने में एक जैसे हैं। घुमावदार किनारे वाले डिस्प्ले में बेज़ल बेहद ही पतला है। यह दिखने में बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Redmi 5 जैसा लगता है। इसके अलावा रेडमी सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं और ये मेटल फिनिश के साथ आते हैं।

Redmi 6A में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की उम्मीद है। यह 5.45 इंच के एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 3000 एमएएच की होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Redmi 6 और Redmi 6 Plus की तरह Redmi 6A के भी कई कलर वेरिएंट होंगे। अब तक ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर रंग की जानकारी मिली है। हमें रेडमी मॉडल से संबंधित और जानकारियों के लिए थोड़े और दिन का इंतज़ार करना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi 6A, Redmi 6A, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »