Redmi 6 को लॉन्च किए जाने से पहले परफॉर्मेंस को लेकर बड़े दावे!

Redmi 6 स्मार्टफोन से शाओमी 12 जून को पर्दा उठाएगी। Xiaomi ने इस दिन चीन में एक इवेंट आयोजित करेगी। अब Xiaomi ने बजट रेडमी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन का नया टीज़र ज़ारी किया है।

Redmi 6 को लॉन्च किए जाने से पहले परफॉर्मेंस को लेकर बड़े दावे!
ख़ास बातें
  • Redmi 6 स्मार्टफोन से शाओमी 12 जून को पर्दा उठाएगी
  • दावा है कि यह हैंडसेट बिना किसी लैग के चलेगा और लंबे वक्त तक साथ निभाएगा
  • इवेंट में Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Redmi 6 स्मार्टफोन से शाओमी 12 जून को पर्दा उठाएगी। Xiaomi ने इस दिन चीन में एक इवेंट आयोजित करेगी। अब Xiaomi ने बजट रेडमी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन का नया टीज़र ज़ारी किया है। इसमें दावा है कि यह हैंडसेट बिना किसी लैग के चलेगा और लंबे वक्त तक साथ निभाएगा। इस इवेंट में Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus/ Pro को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। तीनों ही स्मार्टफोन हाल ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किए गए थे।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi ने रेडमी 6 के बारे में लंबे वक्त तक बिना किसी लैग वाली परफॉर्मेंस का दावा किया है। याद रहे कि Xiaomi इस बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के संबंध में वीबो पर पहले ही टीज़र ज़ारी कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। फीचर, कीमत या उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि रे़डमी 6 के लॉन्च की तारीख नज़दीक आने पर हम और जानकारी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

Xiaomi Redmi 6 के कथित स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में आ सकता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर संभवत: स्नैपड्रैगन 625 होगा। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हो सकते हैं- 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज।

Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro भी लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »