Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल अपडेट ज़ारी

Redmi 3S, Redmi 3S Prime और Redmi 4 के लिए मीयूआई 10 स्टेबल रॉम अपडेट जारी करने बाद Xiaomi ने अपने रेडमी 5ए हैंडसेट के लिए नया MIUI 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल V10.1.2.0.OCKMIFI अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018 13:29 IST
ख़ास बातें
  • कई डिवाइस के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम 8.12.13 अपडेट जारी
  • Xiaomi ने इन डिवाइस के लिए रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम लिंक जारी किया है
  • यह अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है
Redmi 3S, Redmi 3S Prime और Redmi 4 के लिए मीयूआई 10 स्टेबल रॉम अपडेट जारी करने बाद Xiaomi ने अपने रेडमी 5ए हैंडसेट के लिए नया MIUI 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल V10.1.2.0.OCKMIFI अपडेट जारी किया है। यह अपडेट एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित है। फिलहाल, इसे रैंडम यूज़र के लिए रोलाआउट किया जा रहा है। इसे बाद में कमर्शियली रोलआउट किया जाएगा। याद रहे कि Xiaomi Redmi 5A के लिए बीते महीने ही MIUI 10 Global Stable ROM V10.1.1.0.NCKMIFI अपडेट जारी किया गया था। यह सॉफ्टवेयर अपडेट नए यूआई एक्सपीरियंस, नेचुरल साउंडसिस्टम और रीडिज़ाइन्ड सिस्टम ऐप्स के साथ आता है।

Redmi 5A के लिए नए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा स्टेबल V10.1.2.0.OCKMIFI अपडेट के बारे में जानकारी MIUI फोरम पर दी गई है। फिलहाल, इसे रैंडम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। मॉडरेटर ने फिलहाल चेंजलॉग का ज़िक्र नहीं किया है। अगर सबकुछ सही रहता है तो Xiaomi जल्द ही सभी रेडमी 5ए यूज़र के लिए ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी कर देगी। बाकी बीटा स्टेबल रिलीज़ की तरह कोई डाउनलोड लिंक जारी नहीं किया है। यूज़र को किसी अनाधिकारिक लिंक से अपडेट डाउनलोड नहीं करने का सुझाव दिया गया है।

दूसरी तरफ, Xiaomi ने कई डिवाइस के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम 8.12.13 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट को Redmi 3S, Redmi 3S Prime, Redmi Note 4, Redmi Note 3, Redmi 4, Mi Max, Mi Max Prime, Redmi 4A, Redmi 5A, Redmi Note 4X, Mi Max 2, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Note 5, Mi Mix 2, Mi 5, Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro और Redmi Note 6 Pro यूज़र के लिए जारी किया गया है।

Xiaomi ने इन डिवाइस के लिए रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम लिंक जारी किया है। यह उन यूज़र के लिए है जो साइडलोड या फ्लैश करना चाहते हैं। यह अपडेट सेटिंग्स में ऐप सेक्शन को नए डिज़ाइन में लाता है। स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या दूर की गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.