Redmi 5 की दूसरी फ्लैश आज, यहां से खरीदें

शाओमी रेडमी 5 की दूसरी फ्लैश सेल आज (27 मार्च) आयोजित होगी। पहले की तरह Redmi 5 की सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर शुरू होगी। Redmi 5 की पिछली फ्लैश सेल की तरह इस बार भी जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मार्च 2018 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi रेडमी 5 के तीन वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
  • सबसे सस्ता वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है
  • सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर शुरू होगी

Xiaomi Redmi 5 Sale

शाओमी रेडमी 5 की दूसरी फ्लैश सेल आज (27 मार्च) आयोजित होगी। पहले की तरह Redmi 5 की सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर शुरू होगी। Redmi 5 की पिछली फ्लैश सेल की तरह इस बार भी जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है। ऐसे में हैंडसेट खरीदने वाले यूज़र को तेज़ी दिखानी होगी। Xiaomi इस स्मार्टफोन को कॉम्पेक्ट पावरहाउस के तौर पर प्रमोट करती है। पतला डिजाइन, सेल्फी कैमरा, पतले बॉर्डर वाला डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ, इस हैंडसेट की अहम खासियत हैं।

याद रहे कि इस महीने ही Xiaomi ने Redmi 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे थे। सबसे सस्ता वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 5 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Redmi 5 के तीन वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Redmi 5 मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा।

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.