Redmi 13 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 

इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलेगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जून 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Redmi 12 5G की जगह ले सकता है
  • इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ ग्लास फिनिश है

यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi अगले महीने देश में Redmi 13 5G को लॉन्च करेगी। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Redmi 12 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने खुलासा किया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया दया है। 

देश में Redmi की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi 13 5G को 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसमें यह फ्लैट डिस्प्ले और थिक बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए टॉप पर होल-पंच स्लॉट है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ ग्लास फिनिश है। इसके दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट दाएं कोने पर टॉप में तीन अलग सर्कुलर, कुछ उठे हुए मॉड्यूल्स में हैं। इस स्मार्टफोन को पिंक और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 
Advertisement

Redmi 13 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की 5,030 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Redmi 13 4G को इस महीने की शुरुआत में यूरोप के कुछ देशों में पेश किया गया था। Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में देश में Note 13 Pro 5G सीरीज को  लॉन्च किया था। इस सीरीज में Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इस सीरीज के प्रो वर्जन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को एक नए कलर में पेश किया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Sudhanshu (@Sudhanshu1414) ने बताया था कि यह स्मार्टफोन नए ग्रीन कलर में लाया जा सकता है। कंपनी ने Note 13 Pro 5G को Arctic White, Coral Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया था। इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव नहीं होगा। यह पता नहीं चला है कि कंपनी इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन को भी नए कलर में पेश करेगी या नहीं। 
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.