Redmi 12 जेड ब्लैक कलर में भी आएगा, अगले महीने भारत में लॉन्च होगा बजट स्मार्टफोन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के मूनस्टोन सिल्वर कलर की पुष्टि की थी। Redmi इसे जेड ब्लैक कलर में भी लाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek G88 SoC दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का बजट कैटेगरी का स्मार्टफोन Redmi 12 अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके मूनस्टोन सिल्वर कलर की पुष्टि की थी। Redmi इसे जेड ब्लैक कलर में भी लाएगी। मूनस्टोन सिल्वर की तरह यह भी क्रिस्टल ग्लास फिनिश में हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। पिछले कुछ वर्षों में देश में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने पिछले महीने Redmi 12 को कुछ देशों में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek G88 SoC और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Xiaomi ने बताया है कि Redmi 12 को 1 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज के जरिए इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट है। 
Advertisement

कंपनी ने इसे यूरोप में Midnight Black, Polar Silver और Sky Blue कलर्स में लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 199 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) का था। Redmi ने इसके थाईलैंड में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 5,299 भाट (लगभग 12,500 रुपये) रखा है। भारत में इसकी प्राइसिंग यूरोप के समान हो सकती है। 

Redmi 12 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले है। इसके टॉप पर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा लगा है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड पर है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्‍फी  और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 दिया गया है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Redmi 12C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.