Red Magic 10 Pro सीरीज की लॉन्च डेट 13 नवंबर कंफर्म हो गई है। फ्रंट डिजाइन में डिस्प्ले में कैमरा पंच होल भी नहीं दिया है ताकि यूजर को फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सके। बेजल्स न के बराबर ही हैं। फोन में 7050mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा।
Nubia की Red Magic 10 सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होने जा रही है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें प्रमुख रूप से तीन मॉडल Red Magic 10 Pro, 10 Pro+ और 10 Ultra शामिल होंगे। कहा जाता है कि Nubia Red Magic 10 Ultra में 7 इंच का डिस्प्ले और 7 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसके प्रो मॉडल को ‘3C सर्टिफिकेशन’ पर देखा गया है।