Realme XT को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला डार्क मोड

Realme XT को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट 2.87 जीबी का है। अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX1921_11_A.11 है। कंपनी ने रोलआउट के बारे में जानकारी अपने फोरम पर दी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2019 15:37 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्सटी को अक्टूबर 2019 का सिक्योरिटी पैच भी मिला है
  • रियलमी एक्सटी कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन है
  • Realme के अन्य फोन को भी मिल रहा है यह अपडेट

Realme XT में 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर है

Realme XT को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। यह ओटीए अपडेट अपने साथ पूरे सिस्टम के लिए डार्क मोड फीचर लेकर आता है। Realme ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपने फोन के लिए सिस्टम वाइड डार्क मोड लाएगी। रियलमी 1 और रियलमी यू1 को सबसे पहले यह फीचर मिल चुका है। Realme 5 Pro और Realme C2 को भी हाल ही में यह फीचर अपडेट के ज़रिए मिला था। अब रियलमी एक्सटी को यह फीचर मिलने लगा है। अपडेट रियलमी एक्सटी के लिए ऑप्टिमाइज़्ड सिस्टम इंटरफेस लेकर आता है। नया वाइड-एंगल वीडियो सपोर्ट और बेहतर कैमरा ज़ूम क्वालिटी भी नए सॉफ्टवेयर अपडेट का हिस्सा हैं।

नया रियलमी एक्सटी अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX1921_11_A.11 है। कंपनी ने रोलआउट के बारे में जानकारी अपने फोरम पर दी है। अपडेट 2.87 जीबी का है। अपडेट मिलने पर हम रियलमी एक्सटी यूज़र्स को इसे जल्द ही इंस्टॉल करने का सुझाव देंगे। डाउनलोड के दौरान ध्यान रहे कि आप मजबूत वाई-फाई कनेक्शन पर हों और फोन को चार्ज पर भी रखें। Realme ने अपने सॉफ्टवेयर पेज पर भी मैनुअल डाउनलोड लिंक को भी साझा किया है। आप सिंपल मोड या रिकवरी मोड को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
Advertisement


चेंजलॉग से पता चलता है कि रियलमी एक्सटी अपडेट अपने साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड लेकर आता है। इसकी मदद से यूज़र्स अपने फोन के ईकोसिस्टम में ग्रे स्केल इंटरफेस का लुत्फ उठा पाएंगे। अपडेट अपने साथ फोन के लिए अक्टूबर 2019 का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा ऑप्टिमाइज़्ड सिस्टम इंटरफेस, बेहतर कैमरा ज़ूम क्वालिटी, कम रोशनी में ऑप्टिमाइज़्ड कैमरा क्वालिटी, ऑप्टिमाइज़्ड व्हाइट बैलेंस इफेक्ट, कुछ सीन में ऑप्टिमाइज़्ड कैमरा नॉयज और बेहतर कंपास एक्युरेसी भी मिलते हैं।
Advertisement

रियलमी एक्सटी का मिला अपडेट अपने साथ वाइड-एंगल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी लेकर आता है। कुछ सीन में फ्लैश कलर अबनोर्मलिटी को भी दूर किया गया है। कुछ परिस्थितियों में इनस्टेबल व्हाइट बैलेंस को भी हटा दिया गया है। Realme ने बताया है कि यह अपडेट स्टेज आधार में रिलीज किया गया है। आने वाले दिनों में सभी रियलमी एक्सटी हैंडसेट को यह अपडेट मिल जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme XT, Dark Mode, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.