Realme XT की अगली सेल 30 सितंबर को, पहली सेल 'सुपरहिट'

Realme XT भारतीय मार्केट में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में चार रियर कैमरे भी हैं और आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है।

Realme XT की अगली सेल 30 सितंबर को, पहली सेल 'सुपरहिट'

Realme XT की कीमत 15,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा रियलमी एक्सटी
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है रियलमी एक्सटी में
  • Realme XT है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
Realme XT की पहली सेल सोमवार को आयोजित हुई थी। सेल के तुरंत बाद कंपनी ने ऐलान किया कि रियलमी एक्सटी मात्र 4 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसके साथ अगली सेल की तारीख के बारे में भी जानकारी दी गई। रियलमी ने बताया है कि रियलमी एक्सटी की अगली सेल 30 सितंबर को मध्यरात्रि से शुरू होगी। बता दें कि इस दौरान ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Billion Days Sale आयोजित होने वाली है। पहले की तरह रियलमी एक्सटी फ्लिपकार्ट के अलावा रियलमी डॉट कॉम पर भी मिलेगा।

रियलमी एक्सटी भारतीय मार्केट में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में चार रियर कैमरे भी हैं और आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है। इस प्राइस रेंज के अन्य स्मार्टफोन की तरह रियलमी एक्सटी में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी के इस फोन के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं।

16 सितंबर यानी सोमवार को आयोजित पहली सेल के तुरंत बाद रियलमी इंडिया ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि रियलमी एक्सटी को आउट ऑफ स्टॉक होने में 4 मिनट का वक्त लगा। अगली सेल 30 सितंबर की मध्यरात्रि को होगी।


Realme XT price in India, launch offers

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Realme XT की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी ने बताया है कि इसे जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पेटीएम यूपीआई से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। रियलमी डॉट कॉम पर खरीदारी करने से पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप भी मिलेगी। फोन के पहले 64,000 खरीदारों को 6 महीने तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।
 

Realme XT specifications

रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और लाउडस्पीकर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  158.7x75.16x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • कमियां
  • Camera app lacks some basic features
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »