Realme X7 5G, Realme X7 Pro 5G भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च

Realme X7 सीरीज की यूएसपी इसमें दिया गया 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 4 फरवरी 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro 5G, Realme X7 को Flipkart से खरीदा जा सकता है
  • Reame X7 Pro फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा
  • Realme X7 Pro, Realme X7 फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं

Realme X7, Realme X7 Pro दनों 5G सपोर्ट वाले डिवाइस हैं

Realme X7 Pro 5G और Realme X7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज को पिछले साल चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ने अपनी इस अफोर्डेबल सीरीज को भारत में पेश किया है। Realme X7 सीरीज की यूएसपी इसमें दिया गया 64MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप है। Realme X7 pro को जहां एक ही वेरिएंट यानी 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहीं Realme X7 को कंपनी ने 2 वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। हम आपको यहां फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं।       
 

Realme X7 Pro 5G, Realme X7 5G Price india


Realme X7 pro को एक ही वेरिएंट यानी 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं Realme X7 को कंपनी ने 2 वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। कंपनी इन फोन को Flipkart के जरिए बेचेगी। Realme X7 की सेल 12 फरवरी से शुरू होगी। वहीं Realme X7 pro की पहली सेल 10 फरवरी से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI क्रेडिट कार्ड और EMI पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।     
Advertisement
 

Realme X7 Pro 5G Specifications

Realme X7 Pro फोन Realme UI बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 6.55-inch full-HD+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.6 पर्सेंट है। Realme X7 Pro में MediaTek Dimensity 1000+ SoC के साथ 120Hz डिस्प्ले है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64  मेगापिक्सल का होगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 32मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन को फैंटसी और मिस्टिक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4,500mAh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 

Realme X7 5G Specifications 

Realme X7 ड्यूल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI के साथ आता है। फोन में 6.4-inch full-HD+ (1,080x2,400 pixels) सुपर AMOLED डिस्प्ले है। Realme X7 को MediaTek Dimensity 800U SoC और फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।  फोन में 4,310mAh बैटरी है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें  64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट का फीचर है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.