MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Realme X50 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा।

MWC 2020 हुआ रद्द, लेकिन Realme X50 Pro 5G अब भी 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Realme X50 5G को Snapdragon 865 चिपसेट के साथ 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में Snapdragon 865 चिपसेट होगा
  • रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन 24 फरवरी को ऑनलाइन लॉन्च होगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज होगी
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G को पहले कंपनी 24 फरवरी को MWC 2020 में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के रद्द होने के बाद रियलमी ने इस लॉन्च की योजना में बदलाव किए हैं। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण इवेंट होता है, जहां विश्व भर की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन को पेश करती है।

इस साल चीन में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई कंपनियों को खुद को इस इवेंट से बाहर कर लिया था, जिसके बाद इवेंट को आयोजित करने वाले संगठन GSMA ने MWC 2020 इवेंट को रद्द कर दिया।  रियलमी एमडब्ल्यूसी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही थी। इस इवेंट में कंपनी अपना फ्लैगशिप 5जी फोन लॉन्च करने जा रही थी। 

रियलमी ने अब अपने बयान में कहा है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को अभी भी 24 फरवरी को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब यह बार्सिलोना में रद्द हुए एमडब्ल्यूसी के बजाय ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनलों पर एक लाइव प्रसारण में इस फोन को लॉन्च करेगी।

अबी तक ऑनलाइन देखे गए टीज़र और लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक,  रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा। कथित तौर पर इस फोन के मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट AnTuTu में इस फोन को बेंचमार्क टेस्ट में 574,985 का स्कोर मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  3. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  4. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  5. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  6. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  7. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  8. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  9. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  10. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »