Realme X50 Pro 5G की सेल करीब चार महीने बाद आज, यहां होगी बिक्री

जीएसटी दरों में बदलाव के बाद इस फोन के दाम में भी बढ़ोतरी की गई थी। Realme X50 Pro 5G की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Realme X50 Pro 5G में
  • Realme X50 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम हैं
  • Realme X50 Pro 5G का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 47,999 रुपये का
Realme X50 Pro 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर आयोजित होगी। याद रहे कि रियलमी के इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था और अब तक इसकी कई फ्लैश सेल आयोजित हो चुकी है। हालांकि, आखिरी फ्लैश सेल मार्च महीने में आयोजित हुई थी। यानी करीब चार महीने बाद रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी चार रियर कैमरे, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 4,200 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसमें फोन में दो सेल्फी कैमरे हैं।
 

Realme X50 Pro 5G price in India, offers

भले ही लंबे समय से रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की सेल लंबे समय से आयोजित नहीं हुई है। लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव के बाद इस फोन के दाम में भी बढ़ोतरी की गई थी। Realme X50 Pro 5G की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। इच्छुक ग्राहक फोन के 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को क्रमशः 41,999 रुपये और 47,999 रुपये में खरीद पाएंगे। सभी स्टोरेज वेरिएंट मॉस ग्रीन और रस्ट रेड में मिलते हैं। ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।


Realme X50 Pro 5G specifications

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
Advertisement

Realme ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.