Realme X50 5G में 4,100 एमएएच बैटरी और 6.57 इंच डिस्प्ले होने की जानकारी

Realme X50 5G एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन होगा। रियलमी के इस फोन का डाइमेंशन 163.8 x 75.8 x 8.9 मिलीमीटर होगा। इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा।

Realme X50 5G में 4,100 एमएएच बैटरी और 6.57 इंच डिस्प्ले होने की जानकारी
ख़ास बातें
  • Realme X50 5G में इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी
  • Realme X50 5G में Sony IMX686 सेंसर हो सकता है
  • रियलमी एक्स50 5जी में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे
विज्ञापन
Realme अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Realme X50 5G को चीनी मार्केट में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। अब तक इस फोन के कई आधिकारिक टीज़र्स आ चुके हैं। ताजा जानकारी रियलमी एक्स50 5जी को TENAA पर लिस्ट किए जाने की है जिसे फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। रियलमी के इस फोन को RMX2051 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टीना लिस्टिंग में फोन की तस्वीर को अपडेट नहीं किया गया है। लेकिन इस डेटाबेस से फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले होने का पता चला है। लेकिन इसके रिजॉल्यूशन या अन्य पहलुओं के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme X50 5G एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन होगा। रियलमी के इस फोन का डाइमेंशन 163.8 x 75.8 x 8.9 मिलीमीटर होगा। इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। आधिकारिक टीज़र्स की मानें तो रियलमी एक्स50 5जी में कैपसूल के आकार में होल-पंच होगा, जिसमें दो फ्रंट कैमरे दिए जाएंगे। इसके अलावा लिस्टिंग में रियलमी एक्स50 5जी में 4,100 एमएएच की बैटरी होने की बात की गई है। गौर करने वाली बात है कि अब तक लीक हुई रिपोर्ट्स में इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी होने का ज़िक्र था जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme ने पहले ही रियलमी एक्स50 5जी के डिज़ाइन की झलक दी है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और किनारे पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होगा। यह डुअल मोड 5जी (SA +NSA) कनेक्टिविटी के साथ आएगा। जानकारी मिली है कि इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। सेल्फी की जिम्मेदारी 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर की होगी।

खबर है कि रियलमी एक्स50 5जी के साथ इसके लाइट वर्ज़न Realme X50 5G Youth Edition को भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट चीन में 7 जनवरी को आयोजित होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50 5G, RMX 2051
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »