Realme X50 5G में होगा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर

Realme ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए मंगलवार को खुलासा किया कि Realme X50 में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होगा। कंपनी ने इस वीबो पोस्ट में हैंडसेट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस पहला फोन हो चुका है लॉन्च
  • Realme X50 का सिर्फ 4जी वेरिएंट नहीं आएगा
  • रियलमी के इस फोन में दो सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन होगा

Realme X50 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Realme X50 के बारे में पहले ही जानकारी आई थी कि यह चीनी कंपनी Realme का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि रियलमी एक्स50 5जी में क्वालकॉम द्वारा हाल ही में पेश किए गए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम के साथ आता है। ज्ञात हो कि Xiaomi ने बीते मंगलवार को ही स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस Redmi K30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

Realme ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए मंगलवार को खुलासा किया कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होगा। कंपनी ने इस वीबो पोस्ट में हैंडसेट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रियलमी के एक अधिकारी ने अलग वीबो पोस्ट में यह बताया कि इस फोन का सिर्फ 4जी वेरिएंट नहीं आएगा।

इसके अतिरिक्त रियलमी के दूसरे अधिकारी ने फोन में किन-किन 5जी बैंड्स के लिए सपोर्ट होगा, इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि Realme X50 में डुअल-मोड 5जी सपोर्ट से लैस होगा। यह n1, n41, n78, n79 5जी बैंड को सपोर्ट करेगा।

रियलमी एक्स50 के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि एक पुरानी रिपोर्ट में जिन स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र था, रियलमी के ताजा खुलासे के बाद उन पर सवालिया निशान लग गया है। हमें यह जरूर पता है कि रियलमी के इस फोन में दो सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन होगा।

कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र्स इशारा हैं कि रियलमी एक्स50 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Xiaomi ने इस हफ्ते स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस Redmi K30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X50, Realme X50 5G, Realme X50 specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  2. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  3. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  5. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  6. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  7. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  8. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  9. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.