Realme 16 5G होगा पहले सेल्फी मिरर फोन के तौर पर लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme भारतीय बाजार में जल्द ही 16 सीरीज में विस्तार करते हुए Realme 16 5G को लेकर आने वाला है।

Realme 16 5G होगा पहले सेल्फी मिरर फोन के तौर पर लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme 16 5G में सेल्फी मिरर होगा।

ख़ास बातें
  • Realme 16 5G में सेल्फी मिरर फीचर्स हैं।
  • Realme 16 5G में काफी आकर्षक एयर डिजाइन है।
  • Realme 16 5G में स्लीक और प्रीमियम फिनिश है।
विज्ञापन

Realme भारतीय बाजार में जल्द ही 16 सीरीज में विस्तार करते हुए Realme 16 5G को लेकर आने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक साइट पर Realme 16 5G को कमिंग सून के साथ लिस्ट कर दिया है। यहां पर फोन के कुछ फीचर्स के साथ डिजाइन का खुलासा हो गया है। स्मार्टफोन इमेजिंग में एक नया ट्विस्ट जोड़ते हुए 16 5G भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन है जो यूजर्स के खुद को, अपने दोस्तों के साथ और हर पल को कैप्चर करने के तरीके को पूरी तरह से बदलने वाला है। आइए Realme 16 5G के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme आगामी Realme 16 5G को भारत के पहले सेल्फी मिरर फोन के तौर पर टीज कर रहा है। ट्विस्ट इट ओन इट ट्रेंड इट की फिलॉसफी के साथ Realme 16 5G यूजर्स के फ्रेम को अपने हिसाब से उपयोग करने का एक अनोखा और बेहतर तरीका पेश करता है। इसका इनोवेटिव सेल्फी मिरर यूजर्स को Realme टाइम में अपने शॉट्स का प्रीव्यू करने की सुविधा देता है, जिससे शार्प, ज्यादा डिटेल वाली और इंस्टेंट सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली फोटो मिलती हैं, जिसमें सिर्फ फोन को ट्विस्ट करना पड़ता है।

डिजाइन के लिहाज से Realme 16 5G में काफी आकर्षक एयर डिजाइन है जो लाइट और शाइनिंग के साथ आपके स्टाइल में मिल जाता है। इसकी स्लीक और प्रीमियम फिनिश के साथ स्मार्टफोन हाथ में आराम से फिट हो जाता है, जिससे हर टच के साथ यूजर्स को कंफर्ट का और मॉडर्न लुक का एहसास होता है। रियलमी 16 5जी को काफी बारीकी से और सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिससे ऐसा लगता है कि एक फुल पैकेज डिवाइस हाथों में आ गया हो।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »