Realme X50 5G में हो सकता है 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Realme X50 5G होगा कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन। रियलमी एक्स50 5जी को 5 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 17:59 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है रियलमी एक्स50 5जी में
  • Realme X50 5G में Sony IMX686 सेंसर हो सकता है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है Realme X50 5G में
रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme X50 5G को चीनी मार्केट के लिए CMIIT सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस स्मार्टफोन को RMX2051 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाई किया गया है। चीनी कंपनी रियलमी एक्स50 5जी को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है। फोन के नाम से भी साफ है कि यह 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक टिप्सटर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिससे RMX2051 मॉडल नंबर वाले Realme स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि यह फोन Realme X50 5G ही है।

साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह रियलमी स्मार्टफोन कई 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। फोन को 13 दिसंबर को यह सर्टिफिकेशन मिला है।
 

Realme X50 5G specifications (कथित)

CMIIT लिस्टिंग की तस्वीर साझा करने के अलावा टिप्सटर ने इस रियलमी स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक किए हैं। बताया गया है कि यह फोन 6.6 इंच के डुअल होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी है। स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Sony IMX686 सेंसर को इस्तेमाल कर सकती है।

Realme ने इस महीने ही ऐलान किया था कि Realme X50 5G को स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए चिपसेट में 5जी मॉडम मौज़ूद है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स50 में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो वूक 4.0 फास्ट चार्ज और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है।
Advertisement

वहीं इस फोन को 5 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X50 5G specifications, Realme X50 5G, Realme X50, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  2. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  3. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  5. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  6. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  7. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
  8. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  9. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.