Realme X50 5G के इस कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी

Realme X50 5G स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, एड्रेनो 620 जीपीयू और 5G SA/ NSA मॉडम होगा। फोन फाइव-डाइमेंशन हीट डिसीपेशन सिस्टम के साथ आएगा।

Realme X50 5G के इस कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Realme X50 5G में इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी
  • 8 जीबी तक रैम और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है यह रियलमी फोन
  • इशारा है कि रियलमी एक्स50 5जी बेहद ही स्लिम होगा
विज्ञापन
Realme X50 5G फोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। अब रियलमी मोबाइल्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने फोन के एक कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। कंपनी के इस अधिकारी Realme X50 5G के बैक पैनल की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में फोन का व्हाइट ग्रेडिएंट रियर पैनल नज़र आ रहा है। नए कलर वेरिएंट को लॉन्च के वक्त पोलर के नाम से बुलाया जाएगा। बैक पैनल की फोटो से पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में क्वाड कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। इसे टॉप में बायीं तरफ जगह मिलेगी। कंपनी द्वारा रियलमी एक्स50 5जी के साथ Realme X50 5G Youth Edition को भी लॉन्च करने की उम्मीद है।

चेज ने वीबो पर पर बैक पैनल की तस्वीर साझा की है। इसमें नया कलर वेरिएंट पोलर नज़र आ रहा है। उम्मीद है कि कंपनी 7 जनवरी के लॉन्च इवेंट में और कलर वेरिएंट पेश करेगी। पोलर विकल्प व्हाइट फिनिश वाला है और आइसी लैंडस्केप जैसे दिखने वाले व्हाइट फिनिश भी दिए गए हैं। फोटो में पतला सा फ्रेम भी नज़र आ रहा है। यह इशारा है कि रियलमी एक्स50 5जी बेहद ही स्लिम होगा। अफसोस की फोन का फ्रंट पैनल नहीं नज़र आ रहा है। लेकिन इसमें दो सेल्फी कैमरे के लिए डुअल होल पंच डिजाइन होने की जानकारी पहले ही मिल चुकी है।

जानकारी मिली है कि फोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, एड्रेनो 620 जीपीयू और 5G SA/ NSA मॉडम होगा। फोन फाइव-डाइमेंशन हीट डिसीपेशन सिस्टम के साथ आएगा। Realme X50 5G स्मार्टफोन में इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होने का पता चला है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से बैटरी को 70 फीसदी चार्ज करने में 30 मिनट का वक्त लगेगा। इसका मतलब है कि आप फोन को एक घंटे से कम में फुलचार्ज होने की उम्मीद कर सकते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 6.44 इंच के एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 8 जीबी तक रैम, 4,500 एमएएच बैटरी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे होंगे। यहां 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर हो सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »