Realme X3 SuperZoom होगा 26 मई को लॉन्च

Realme में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह Snapdragon 855+ चिपसेट पर काम करेगा और 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज पर के साथ आएगा।

Realme X3 SuperZoom होगा 26 मई को लॉन्च

Realme X3 SuperZoom में मौजूद हो सकता है डुअल सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • यूरोप में Realme X3 SuperZoom को लॉन्च करने की जानकारी
  • 25 मई को भारत में लॉन्च होने वाले रियलमी के कई प्रोडक्ट्स
  • Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी रैम होने का दावा
विज्ञापन
Realme X3 SuperZoom आधिकारिक रूप से 26 मई को यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा Realme यूरोप के ट्विटर हैंडल पर द्वारा की गई। हालांकि, फोन को डिजिटल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग को रियलमी के सोशल मीडिया चैनल्स के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा। कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र पोस्टर में लॉन्च की तारीख व समय के अलावा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हम जानते हैं कि इस स्मार्टफोन का फोकस खासतौर पर कैमरे पर होगा, जिसमें 60एक्स ज़ूम सपोर्ट अहम है। यह जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ पहले ही दे चुके हैं।

Realme Europe के ट्विटर पोस्ट के अनुसार, Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन 26 मई को यूरोप में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स जैसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब के साथ रियलमी.कॉम पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। नए प्रोडक्ट के उल्लेख से अंदाजा लगया जा सकता है कि इस 26 मई के लॉन्च इवेंट में रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के अलावा भी कई ओर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं।

अंदाजा लगया जा रहा है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को भारत में भी दिखाया जाए, क्योंकि 25 मई को भारत में Realme Watch और Realme TV से भी पर्दा उठाया जाएगा।
 

Realme X3 SuperZoom specifications (expected)

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह Snapdragon 855+ चिपसेट पर काम करेगा और 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज पर के साथ आएगा।

फोटो व वीडियो के लिए स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.3 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा लेंस होगा। इसके अलावा इसमें एफ/3.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सेल का सेंसर होगा, जो 5x ऑप्टिकल और 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसका चौथा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2-मेगापिक्सल होगा। Realme X3 SuperZoom के फ्रंट में दो कैमरा होंगे, जिनमें से एक 32-मेगापिक्सल सेंसर होगा, लेकिन दूसरे की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »