Realme X2 Pro भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च, कैमरा सैंपल आए सामने

Realme X2 Pro में 50 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमस ऑडियो और ग्रेडिएंट बैक पैनल डिज़ाइन है। रियलमी एक्स2 प्रो में नया स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।

Realme X2 Pro भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च, कैमरा सैंपल आए सामने

Realme X2 Pro हो सकता है कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन

ख़ास बातें
  • 50 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी रियलमी एक्स2 प्रो में
  • Realme X2 Pro को होगा TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन
  • ग्रेडिएंट बैक पैनल डिज़ाइन के लैस होगा रियलमी एक्स2 प्रो में
विज्ञापन
Realme X2 Pro को यूरोपीय मार्केट में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। अब इसे भारत में लॉन्च किेए जाने की जानकारी सामने आई है। रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने ऐलान किया कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर में लाया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के नए टीज़र्स ज़ारी किए हैं। लेटेस्ट टीज़र में बताया गया है कि फोन में बेहतर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह टीयूवी राइनलैंड आई प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेंडर्स में फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। इसके अलावा फोन के कैमरा सैंपल साझा किए गए हैं। रियलमी एक्स2 प्रो में 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले है और पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

माधव शेठ ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि फोन को भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया। उम्मीद है कि नवंबर तक स्थिति साफ हो जाएगी। इतना तय है कि रियलमी एक्स2 प्रो भारतीय मार्केट में करीब दो महीने में पेश किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त रियलमी एक्स2 प्रो में नया जेनरेशन वाला G3.0 लाइट सेंसेटिव स्क्रीन फिंगरप्रिंट मॉड्यूल होगा। यह जानकारी टीज़र द्वारा दी गई। इसके बारे में फोन को 0.23 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। वीबो पर एक और टीज़र पोस्ट से पुष्टि हुई है कि Realme X2 Pro हैंडसेट TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस प्रोटेक्शन के कारण फोन से नुकसानदेह ब्लू फिल्टर रेज़ 37.5 प्रतिशत कम हो जाएंगे।

टीज़र्स रियलमी एक्स2 प्रो के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) के साथ आए हैं। इनके मुताबिक फोन में आगे की तरफ वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। रियलमी के मार्केटिंग मैनेजर झू ची चेज़ ने रियलमी एक्स2 प्रो के कैमरा सैंपल साझा किए हैं। तस्वीरें फोन के कलर रिप्रोडक्शन, डेप्थ इफेक्ट्स, मोशन डिटेक्शन और कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने की क्षमता दर्शाते हैं।
 
realmex2pro
realmex2pro


पुराने टीज़र्स के मुताबिक, फोन में 50 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमस ऑडियो और ग्रेडिएंट बैक पैनल डिज़ाइन है। फोन में नया स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »