Huawei ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro लॉन्च कर दी हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei Watch 6 Pro 43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले है।
Huawei ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro लॉन्च कर दी हैं। Huawei Watch 6 42mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले और 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Watch 6 Pro 43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले और 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले आती है। यहां हम आपको Huawei Watch 6 और Huawei Watch 6 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei Watch 6 42mm की कीमत 2,799 yuan (लगभग ₹39,385) है। यह फ्रॉस्ट व्हाइट, डॉन गोल्ड और फैंटम ब्लैक में आती है। वहीं Huawei Watch 6 46mm की कीमत 2,899 yuan (लगभग ₹40,795) स्काई ब्लू और फिरमामेंट ब्लैक में खरीदी जा सकती है।
Huawei Watch 6 Pro 43mm की कीमत 3,499 yuan (लगभग ₹49,235) यह सिरेमिक व्हाइट और स्टार व्हाइट में उपलब्ध है। जबकि Huawei Watch 6 Pro 46mm की कीमत 3,599 yuan (लगभग ₹50,645) यह जुपिटर ब्राउन, स्पेस एक्स्पलोरेशन और स्पेस सिल्वर के विकल्प में मिलती है। ये दोनों ही वॉच चीनी बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई हैं और बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी।
Huawei Watch 6 42mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 338 पीपीआई है। वहीं 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 310 पीपीआई है। बैटरी के मामले में 42mm की बैटरी अधिकतम 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं 46mm की बैटरी अधिकतम 11 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच HarmonyOS 2.0+, एंड्रॉयड 9.0 या आईओएस 13.0 और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है।
Watch 6 को -0 डिग्री C से -30 डिग्री C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में स्टार फ्लैश, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस शामिल है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियो मैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर प्रेशर, एंबिएंट लाइट, टेंप्रेचेर, ईसीजी, डेप्थ गोज और एक्स-टेप स्मार्ट विंडो दिया गया है। इसमें पावर बटन, फंक्शन बटन और रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में 42mm की लंबाई 42.3 मिमी, चौड़ाई 42.3 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 38 ग्राम है। वहीं 46mm की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 10.9 मिमी और वजन 60 ग्राम है।
Huawei Watch 6 Pro 43mm में 1.38 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 338 पीपीआई है। वहीं 46mm में 1.5 इंच की LTPO 2.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 310 पीपीआई है। बैटरी के मामले में 43mm की बैटरी अधिकतम 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं 46mm की बैटरी अधिकतम 11 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच HarmonyOS 2.0+, एंड्रॉयड 9.0+ या आईओएस 13.0+ के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है।
Watch 6 Pro को -0 डिग्री C से -35 डिग्री C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में स्टार फ्लैश, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस शामिल है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमैट्रिक प्रेशर, एंबिएंट लाइट, टेंप्रेचेर, ईसीजी, डेप्थ गोज और एक्स-टेप स्मार्ट विंडो शामिल है। इसमें पावर बटन, फंक्शन बटन और रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में 43mm की लंबाई 43.5 मिमी, चौड़ाई 43.5 मिमी, मोटाई 10.2 मिमी और वजन 50 ग्राम है। वहीं 46mm की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 10.9 मिमी और वजन 57 ग्राम है। वहीं स्पेस एक्सप्लोरेशन की लंबाई 46.4 मिमी, चौड़ाई 46.4 मिमी, मोटाई 11.4 मिमी और वजन 60 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स