Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है।
Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है। Samsung के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी-सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। Galaxy A07s के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Galaxy A07s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy A07s के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 119 (लगभग 16,000) और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 149 (लगभग 20,000) है। यह फोन बिक्री के लिए जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस फोन को ब्लैक, ग्रीन और लाइट वायलेट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स हैं। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI के साथ आता है। कंपनी 6 ओएस अपग्रेड का वादा करती है। Samsung के इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी99+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07s के रियर में 10x डिजिटल जूम कैपेसिटी के साथ f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। Samsung का यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। वहीं अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। डाइमेंशन के मामले में की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 188 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर