Realme X2 Pro Master Edition की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Realme X2 Pro Master Edition की कीमत 34,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया, फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2019 14:11 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे
  • Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Realme X2 Pro Master Edition में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी
Realme X2 Pro Master Edition की बिक्री आज पहली बार भारत में आयोजित होगी। इस फोन को Realme X2 Pro के साथ नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर आयोजित होने वाली है। फोन रात 8 बजकर 55 मिनट से उपलब्ध होगा। सेल स्टॉक रहने तक जारी रहेगी। रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन को नाउतो फूकासावा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह रेड ब्रिक और कंक्रीट फिनिश के साथ लॉन्च हुआ है। इस खास मॉडल का सिर्फ एक वेरिएंट है- 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज।
 

Realme X2 Pro Master Edition price in India, sale offers

रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन की कीमत 34,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया, फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर होगी। सेल का आगाज़ आज रात 8 बजकर 55 मिनट पर होगा।
Advertisement

Realme.com पर बजाज फिनसर्व की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प मिलेगा। जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिलेगा। Flipkart पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा।
 

Realme X2 Pro Master Edition specifications, features

डुअल-सिम Realme X2 Pro Master Edition एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और सैंपलिंग रेट 135 हर्ट्ज है। डिस्प्ले पैनल डीसी डिमिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्स2 प्रो मास्टर एडिशन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।

Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। यह टेक्नोलॉजी फोन को केवल 33 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। रियलमी एक्स2 प्रो की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है। रियलमी एक्स2 प्रो में वैपर कूलिंग सिस्टम और हाइपरबू्स्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.