Realme X2 Pro को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा क्वालिटी होगी बेहतर

Realme X2 Pro के लिए हाल ही में जारी हुए अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1931EX_11_A.07 है। Realme ने गैजेट्स 360 से बताया है कि भारत में अपडेट कई फेज़ में किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 नवंबर 2019 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro में अपडेट से फोन के कैमरे में सुधार होगा
  • नवंबर ओटीए अपडेट के नाम से शुरू किया गया है अपडेट
  • रियलमी एक्स2 प्रो की अपडेट फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं

Realme X2 Pro के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट 581 एमबी का है

Realme X2 Pro को अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट से फोन की कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार होगा। November OTA update के नाम से जारी इस अपडेट का मकसद रियलमी एक्स 2 प्रो की कैमरा क्वालिटी ऑप्टीमाइजेशन व सिस्टम को और स्टेबल बनाना है। भारत में रियलमी एक्स 2 प्रो यूजर्स के लिए इसे ओटीए चैनल के माध्यम से रिलीज किया गया है। याद करा दें कि रियलमी एक्स2 प्रो इस महीने ही लॉन्च किया गया था। फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सैटअप, एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Realme के इस फ्लैगशिप फोन में 4,000 एमएएच बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

यह भी पढ़ें- Realme X2 Pro यूज़र्स को जल्द मिल सकता है Android 10 अपडेट, ऐसे...

Realme X2 Pro के लिए हाल ही में जारी हुए अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1931EX_11_A.07 है। Realme ने गैजेट्स 360 से बताया है कि भारत में अपडेट कई फेज़ में किया जाएगा। अगर आप रियलमी एक्स2 प्रो यूजर हैं और आपके फोन को अब तक अपडेट नहीं मिला है तो परेशान मत होइए। यह कभी भी मिल सकता है।

गैजेट्स 360 के पास रिव्यू के लिए उपलब्ध रियलमी एक्स2 प्रो को भी यह अपडेट मिल चुका है। यह अपडेट 581 एमबी है। अपडेट के चेंजलॉग के मुताबिक, रियर कैमरे की फोटो क्वालिटी को ऑप्टिमाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही एचडीआर मोड मे भी कैमरा क्वालिटी को भी सुधारा गया है। इसके अतिरिक्त 90 हर्ट्ज़ के डिस्प्ले लॉजिक सिस्टम को भी ऑप्टीमाइज किया गया है।

 यह भी पढ़ें- Redmi K30 में हो सकता है 60 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा

रियलमी फोरम पर उपलब्ध चेंजलॉग में फोन से जु़ड़ी कुछ और कमियों को दूर करने की बात की गई है। इसमें सिस्टम एबिलिटी में भी सुधार का ज़िक्र है। आप अपने रियलमी एक्स2 प्रो फोन में सेटिंग्स ऐप में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। आपके पास रियलमी एक्स2 प्रो की अपडेट फाइल को डाउनलोड करने का भी विकल्प है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme X2 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FUJIFILM ने Rs 10 हजार की रेंज में लॉन्च किया instax mini 13 इंस्टेंट कैमरा, फोटो खींचने के साथ प्रिंट भी!
  2. Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!
  3. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  2. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  3. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  4. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  5. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  6. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  7. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  8. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
  9. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
  10. अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.