Realme X के लिए नया ColorOS 6 अपडेट जारी, अब वाई-फाई के जरिए होगी कॉल

Realme X सॉफ्टवेयर वर्ज़न को RMX1901EX_11_A.12 में बदल देता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है और इसका डाउनलोड साइज़ 2.79 जीबी है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 21 फरवरी 2020 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme X के नए अपडेट का डाउनलोड साइज़ 2.79 जीबी है
  • अपडेट में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जोड़ा गया है
  • अब रियलमी एक्स यूज़र्स वाई-फाई के जरिए कॉलिंग कर सकते हैं

Realme X को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था

Realme X को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट फोन में शामिल ColorOS 6 में एक बड़ा फीचर जोड़ता है। अब रियलमी एक्स यूज़र्स VoWiFi का फायदा भी उठा सकते हैं। फोन में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी जोड़ा गया है। इससे फोन की सिक्योरिटी में भी इजाफा होगा। रियलमी एक्स का नया अपडेट ओटीए (ओवर-द-एयर) तरीके से जारी किया गया है। इसका डाउनलोड साइज़ 2.79 जीबी है और यह रियलमी एक्स के सॉफ्टवेयर वर्ज़न को RMX1901EX_11_A.12 में बदल देता है। हालांकि यदि आप बेसब्री से Android 10 का इंतज़ार कर रहे हैं तो बता दें कि आपका इंतजार और लंबा हो सकता है। Realme X का लेटेस्ट अपडेट अभी भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है।

Realme के कम्युनिटी फोरम पर देखे गए पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने घोषणा की है कि Realme X को फरवरी महीने के लिए एक नया अपडेट मिल रहा है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, यह नया अपडेट कलरओएस 6 में लेटेस्ट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच जोड़ा है।


नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कुछ थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन को लेटेस्ट वर्ज़न में लाया गया है। इसमें सॉफ्टवेयर में आने वाले कुछ बग (समस्याओं) को भी ठीक किया गया है और सिस्टम की स्थिरता में भी सुधार किए गए हैं। इतना ही नहीं, अपडेट एयरटेल और जियो VoWiFi कॉलिंग सुविधा के लिए सपोर्ट भी लाता है।
Advertisement

बता दें कि Realme X का नया सॉफ्टवेयर अपडेट फेज़्ड तरीके से रोलआउट हो रहा है। इसका मतलब यह है कि अपडेट शुरुआत में सीमित यूज़र्स को मिलेगा और बाद में धीरे-धीरे इसे सभी रियलमी एक्स यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए करती है कि अपडेट में किसी प्रकार की बड़ी समस्या शामिल ना हो। यदि अपडेट मिलने वाले पहले बैच के फोन में किसी प्रकार की बड़ी शिकायत मिलती है, तो कंपनी अपडेट का रोल-आउट तुरंत रोक देती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.