• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme X स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की बिक्री इस दिन से

Realme X स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की बिक्री इस दिन से

Realme X Spider-Man: Far From Home Edition, Realme X Master Edition:रियलमी एक्स स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की सेल तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

Realme X स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की बिक्री इस दिन से

Realme X स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की बिक्री इस दिन से

ख़ास बातें
  • Realme X Master Edition की कीमत 19,999 रुपये
  • Realme X Spider-Man: Far From Home Edition की कीमत 20,999 रुपये
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है रियलमी एक्स
विज्ञापन
Realme X Spider-Man: Far From Home Edition, Realme X Master Edition: रियलमी ने अंतत: रियलमी एक्स स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन और रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की सेल तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों ही स्पेशल एडिशन वेरिएंट को रियलमी एक्स के साथ भारतीय मार्केट में उतारा गया था लेकिन कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट की उपलब्धता से पर्दा नहीं उठाया था। इसके अलावा रियलमी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि रियलमी एक्स अगले महीने 3 अगस्त से ऑफलाइन रिटेलर्स पर भी मिलने लगेगा।
 

Realme X: Spider-Man: Far From Home स्पेशल एडिशन की भारत में कीमत, उपलब्धता

रियलमी एक्स स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल यह मॉडल केवल चुनिंदा स्टोर पर ही मिलेगा। हैंडसेट की कीमत 20,999 रुपये है, Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर इस स्पेशल एडिशन की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी।


इसका केवल एक ही वेरिएंट है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। फ्लिपकार्ट इस फोन के साथ सिर्फ 499 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान मुहैया करा रही है। रियलमी एक्स स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन कस्टम बॉक्स में मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Realme X का रिव्यू
 

Realme X Master edition की भारत में कीमत, उपलब्धता

रियलमी एक्स मास्टर एडिशन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। यह स्पेशल एडिशन 3 अगस्त से ऑफलाइन मिलने लगेगा, फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी सेल 9 अगस्त को होगी। इस एडिशन को जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa ने डिज़ाइन किया है।
 

Realme X की ऑफलाइन उपलब्धता

रियलमी एक्स के सभी वेरिएंट 3 अगस्त से रियलमी के सभी ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स के पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग को उतारा गया है। ये दोनों ही वेरिएंट फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »