Realme X को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

भारत में Realme X की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 18:45 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं रियलमी एक्स में
  • Realme X में पॉप-अप सेल्फी सेंसर है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है रियलमी एक्स
Realme X को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। यह अपडेट अभी चीनी मार्केट में रिलीज किया गया है। खबर है कि यह अपडेट अपने साथ जुलाई का सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा सिस्टम भी बेहतर होता है। फिलहाल, इस अपडेट को चीन में रिलीज किया गया है। रियलमी एक्स की बीते हफ्ते ही भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह बिना नॉच वाले डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। भले ही इस फोन में फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर नहीं है। लेकिन मॉडर्न डिज़ाइन और कई लुभावने फीचर से लैस रियलमी एक्स किफायती दाम में मिलता है।

आईटीहोम की रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी ने सिस्टम अपडेट की जानकारी अपने आधिकारिक चैनल के ज़रिए दी है। नए अपडेट के बाद फोन का सिक्योरिटी पैच जुलाई महीने में अपग्रेड हो जाता है। इसके अतिरिक्त यह अपडेट सिस्टम की परफॉर्मेंस को बेहतर करता है और सिस्टम स्टेब्लिटी में भी सुधार करता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, यह अपडेट अभी चीनी मार्केट में रिलीज हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी रियलमी एक्स इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स यह सॉफ्टवेयर अपडेट पाएंगे।
Advertisement


रियलमी एक्स की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।


Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Android Updates, July Security Patch, 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.