Realme X लॉन्च हुआ भारत में, 8 जीबी रैम और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है इसमें

Realme X की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जुलाई 2019 13:51 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • रियलमी एक्स पहले ही चीनी मार्केट में हो चुका है लॉन्च

Realme X की भिड़ंत रेडमी के20 से होगी

Realme X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मार्केट में इसकी भिड़ंत रेडमी नोट 7 प्रो, वीवो ज़ेड1 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम40 जैसे स्मार्टफोन से होगी। चुनौती तो रेडमी के20 से भी मिलेगी। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी एक्स पॉप-अप सेल्फी कैमरे, 19.5:9 डिस्प्ले पैनल और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी एक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका स्पेशल स्पाइडर मैनः फार फ्रॉम होम एडिशन भी है। इसके अतिरिक्त रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने लॉन्च इवेंट में ऐलान किया कि कंपनी के पास भारत में 9 लाख एक्टिव यूज़र्स हैं।
 

Realme X Price in India

रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर 24 जुलाई से शुरू होगी। फोन फिज़िकल रिटोल स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

याद रहे कि रियलमी एक्स को मई महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। इसकी शुरुआती कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) है।

रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

इसके अलावा रियलमी ने मार्केट में स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम एडिशन को उतारा है। यह स्पेशल एडिशन 20,999 रुपये में मिलेगा। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। कंपनी रियलमी एक्स के गार्लिक और अनियन वेरिएंट को भी लाएगी। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसकी कीमत है 19,999 रुपये। दोनों ही स्पेशल वेरिएंट अगस्त महीने के मध्य से उपलब्ध होंगे।


Advertisement
रियलमी एक्स के लॉन्च हो जाने के बाद शाओमी के रेडमी के20 के लिए चुनौती बढ़ गई है जिसे 17 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। मार्केट में नए रेडमी हैंडसेट की भिड़ंत वीवो ज़ेड1 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एम40 और रेडमी नोट 7 प्रो से होगी।

रियलमी एक्स के साथ मार्केट में रियलमी 3आई को भी मार्केट में उतारा गया है।
Advertisement
 

रियलमी एक्स स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.