Realme X की बिक्री अब दुकानों में शुरू, अगली ऑनलाइन सेल 7 अगस्त को

Realme X के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 11:45 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है रियलमी एक्स
  • Realme X में पॉप-अप सेल्फी सेंसर है
  • रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है

Realme X स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है

Realme X को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। रियलमी ब्रांड के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री बीते हफ्ते ही कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर में शुरू हो गई थी। रियलमी एक्स के स्टेंडर्ड वर्ज़न के अलावा दो और वेरिएंट भी हैं जिन्हें रियलमी एक्स मास्टर एडिशन के नाम से जाना जाता है। स्पेशल वेरिेएंट भी बीते हफ्ते से दुकानों में बिकने शुरू हो गए हैं। अगर आप दुकान में जाकर इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आपके पास रियलमी एक्स को 7 अगस्त को होने वाली अगली ऑनलाइन सेल में खरीदने का मौका होगा।
 

Realme X, Realme X Master Edition की भारत में कीमत और उपलब्धता

रियलमी एक्स के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 19,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट रिटेल आउटलेट में बिक रहे हैं। इन्हें ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Advertisement


रियलमी एक्स मास्टर एडिशन की जापानी डिज़ाइनर नाउतो फूकोसावा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इसका एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।
Advertisement
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.