Realme Watch 2 Pro, Buds Wireless 2, Pocket Bluetooth Speaker 20 मई को होंगे लॉन्च

Realme मलेशिया में Realme Narzo 30 को भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लॉन्च इवेंट 18 मई को स्थानिय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 मई 2021 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch 2 Pro में मिलेगी 390mAh की बैटरी
  • Realme 20 मई को करेगी लॉन्च इवेंट का आयोजन
  • Realme Narzo 30 भी होगा लॉन्च

Realme के AIoT डिवाइस में शामिल होंगे स्मार्टवॉच, स्पीकर व ईयरफोन्स

Realme Watch 2 Pro, Realme Pocket Bluetooth speaker, Realme Buds Wireless 2 और Realme Buds Wireless 2 Neo को मलेशिया में 20 मई को लॉन्च किया जाना है। Realme ने मलेशिया फेसबुक पेज के माध्यम से यह ऐलान किया है। लॉन्च इवेंट कंपनी के AIoT Sports लॉन्च इवेंट का हिस्सा है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। रियलमी ने Realme Watch 2 को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया था और अब इसका प्रो वेरिएंट लेकर आया जाने वाला है।

Realme मलेशिया फेसबुक पेज के माध्यम से यह ऐलान किया है कि Realme Watch 2 Pro, Realme Pocket Bluetooth speaker, Realme Buds Wireless 2 और Realme Buds Wireless 2 Neo को मलेशिया में 20 मई को लॉन्च किया जाना है, यह इवेंट लोकल टाइम 12pm ( भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे) शुरू होगा। कंपनी AIoT Sports लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसका लाइवस्ट्रीम मलेशियन फेसबुक पेज के माध्यम से किया जाएगा।
Advertisement

आपको बता दें, रियलमी वॉच 2 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि इसमें भी Realme Watch 2 जैसा ही डिज़ाइन दिया जाएगा, जो कि पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च हुई थी। जैसे कि नाम से समझ आता है कि फोन का प्रो वेरिएंट वनीला रियलमी वॉच 5 की तुलना में कुछ अपग्रेड्स के साथ आएगी। रियलमी ने रियलमी वॉच 2 प्रो को भी टीज़ किया है, जो कि जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आ सकती है। इसमें ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त GSMArena की रिपोर्ट में US FCC लिस्टिंग का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि रियलमी वॉच 2 प्रो में 390एमएएच की बैटरी मौजूद होगी।

रियलमी पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर को भी एक तस्वीर के जरिए टीज़ किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह स्पीकर बैक पॉकेट में भी आराम से फीट हो जाता है जिसका मतलब है कि यह कॉम्पैक्ट होगा। इसे आसानी से कैरी करने के लिए स्लिंग भी दिया जाएगा। रियलमी बड्स वायरसेल 2 नियो को भी एक अलग पोस्ट में टीज़ किया गया है, जिसके अनुसार यह तीन कलर में आ सकता है। यह बड्स श्रीलंका में लिस्ट हैं। फिलहला इससे संबंधित ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई हैं।
Advertisement

Realme मलेशिया में Realme Narzo 30 को भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लॉन्च इवेंट 18 मई को स्थानिय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रियलमी नार्ज़ो 30 फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.