Realme V60 Pro बजट फोन Dimensity 6300 और 5600mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme ने चीनी बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन Realme V60 Pro लॉन्च कर दिया है।

Realme V60 Pro बजट फोन Dimensity 6300 और 5600mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme V60 Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme V60 Pro में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme V60 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme V60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने चीनी बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन Realme V60 Pro लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने V60 और V60s मॉडल जून में पेश किए थे। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। V60 Pro में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Realme V60 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme V60 Pro Price


Realme V60 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन (लगभग 18,677 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग 20,958 रुपये) है। यह स्मार्टफोन वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन 2 साल की सामान्य वारंटी और 1 साल की वॉटरप्रूफ वारंटी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को रॉक ब्लैक, लकी रेड और ऑब्सीडियन गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।


Realme V60 Pro Specifications


Realme V60 Pro में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU है। इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 5,600mAh बैटरी से लैस है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme V60 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, Dual 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल सिम, GPS और यूएसबी टाइपी सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.69 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »