Realme V5 की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन के साथ बेंचमार्क साइट पर भी हुआ लिस्ट

Realme V5 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,200 रुपये) हो सकती है।

Realme V5 की कीमत लीक, स्पेसिफिकेशन के साथ बेंचमार्क साइट पर भी हुआ लिस्ट

Realme V5 कंपनी की नई वी-सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा

ख़ास बातें
  • होल-पंच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा Realme V5
  • 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा स्मार्टफोन
  • चीन में लगभग 18,200 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होने का भी दावा
विज्ञापन
Realme V5 को 3 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाना है और अब लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। कंपनी की नई V-सीरीज़ का यह पहला स्मार्टफोन चीन में 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,200 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। टीज़र से यह भी पता चलता है कि रियलमी वी5 में 5,000mAh की बैटरी होगी, जिसकी पुष्टि ब्रांड ने पहले ही कर दी थी। इसी दौरान, मॉडल नंबर RMX2111 के साथ एक रियलमी डिवाइस को AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट शामिल होने का कयास लगाया गया है। हालांकि यह मॉडल आगामी Realme V5 होगा या कोई और इसके बारे में फिलहाल किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की हुई है।
 

Realme V5 price (expected)

चीनी टिपस्टर C Technology ने Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की, जो रियलमी वी5 का एक सेल पोस्टर प्रतीत होता है। यह बताता है कि Realme V5 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,200 रुपये) हो सकती है। इसने दूसरे मेमोरी वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है, जिसमें 8 जीबी रैम हो सकती। पोस्ट ने यह भी दिखाया कि फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा, जिसे पहले ब्रांड द्वारा Weibo पर टीज़ किया जा चुका है।
 
New
 

Realme V5 Processor (expected)

टिपस्टर ने यह भी साझा किया है कि एक रियलमी फोन, मॉडल नंबर RMX2111 के साथ AnTuTu में देखा गया है, जहां फोन को 301,380 स्कोर हासिल हुआ है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ आ सकता है, जिन्हें Realme V5 में शामिल किया जाना है। इस हफ्ते की शुरुआत में, रियलमी ने डिवाइस में 7एनएम 5जी प्रोसेसर की उपस्थिति को टीज़ किया था। हालांकि, ब्रांड ने पुष्टि नहीं की है कि फोन में कौन सा चिपसेट होगा।
 
New
 

Realme V5 specifications (expected)

रियलमी वी5 चीनी ऑनलाइन रिटेल साइट, Tmall पर भी लिस्ट किया गया है। इसने आगामी 5G डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है और फोन को ब्लू, ग्रीन और सिलवर रंग के विकल्पों में दिखाया गया है।

ड्यूल-सिम (नैनो) Realme V5 के 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने की उम्मीद है। फोन में एंड्रॉयड 10 शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसे दो रैम विकल्पों (6 जीबी और 8 जीबी) और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पता चल चुका है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसमें 30W डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। कैमरे के लिहाज से, यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »