• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ Realme V25 स्मार्टफोन 3 मार्च को चीन में होगा लॉन्च, टीज़र जारी!

64MP ट्रिपल कैमरा के साथ Realme V25 स्मार्टफोन 3 मार्च को चीन में होगा लॉन्च, टीज़र जारी!

Realme V25 की लॉन्च डेट 3 मार्च है।

64MP ट्रिपल कैमरा के साथ Realme V25 स्मार्टफोन 3 मार्च को चीन में होगा लॉन्च, टीज़र जारी!
ख़ास बातें
  • Realme V25 में होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
  • यह पिछले साल लॉन्च हुए Realme V15 5G का सक्सेसर होगा।
  • फोन में 6.58 इंच की फुलएचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले बताई जा रही है।
विज्ञापन
Realme V25 स्मार्टफोन 3 मार्च को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। रियलमी ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo के माध्यम से नई V-सीरीज के लॉन्च की डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी इसका एक पोस्टर भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया है। पोस्टर में फोन का डिजाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। फोन 12 जीबी रैम के साथ कई कन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है और इसमें 256GB तक की स्टोरेज पेअरिंग देखने को मिल सकती है। फोन के खास फीचर्स में इसका प्राइमरी कैमरा भी शामिल है जो कि 64 मेगापिक्सल का सेंसर है। 

Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme V25 का पोस्टर Weibo पर शेयर (चाइनीज़ में) किया है। फोटो में फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखता है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Realme V15 5G का सक्सेसर होगा। Realme V25 में होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Realme V25 की लॉन्च डेट 3 मार्च है। Weibo पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, फोन का लॉन्च इवेंट चीन में दोपहर 2 बजे चीन के समयानुसार शुरू होगा। भारत में यह समय 11:30am (IST) होगा। रियलमी के इस फोन में 6.58 इंच की फुलएचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले बताई जा रही है। फोन में 12 जीबी तक रैम हो सकती है और यह एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 3.0 पर ऑपरेट करेगा। इस स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग के अनुसार यह RMX3475 मॉडल नम्बर के साथ है। फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो सेकेंडरी सेंसरों से लैस होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच बताई गई है। इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। 

रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Realme V15 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है। कंपनी ने रियलमी वी15 5जी को पिछले साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन को CNY 1,399 (लगभग 15,900 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में MediaTek का डायमेंसिटी 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 128 जीबी की ऑनबोर्ड UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »