• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रंग बदलने वाले बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरों के साथ लॉन्‍च हुआ Realme V25, जानें प्राइस

रंग बदलने वाले बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरों के साथ लॉन्‍च हुआ Realme V25, जानें प्राइस

यह स्मार्टफोन Realme V15 5G का सक्‍सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्‍च किया गया था।

रंग बदलने वाले बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरों के साथ लॉन्‍च हुआ Realme V25, जानें प्राइस

स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले है और यह 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक है।

ख़ास बातें
  • Realme V25 को सिर्फ एक स्‍टोरेज ऑप्‍शन 12GB रैम + 256GB में लाया गया है
  • इसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,900 रुपये) तय की गई है
  • 4 मार्च से इसे चीन में खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
Realme V25 स्‍मार्टफोन गुरुवार को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया। Realme की V-सीरीज का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है और स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है। Realme V25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले है और यह 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक है। इस फोन में डायनैमिक रैम एक्सपेंशन फीचर भी है, जो रैम को बूस्ट करने के लिए फोन के फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल करता है। यह स्मार्टफोन Realme V15 5G का सक्‍सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्‍च किया गया था। Realme V25 फोटोक्रोमिक बैक पैनल वाला पहला रियलमी स्‍मार्टफोन है। 
 

Realme V25 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Realme V25 को सिर्फ एक स्‍टोरेज ऑप्‍शन 12GB रैम + 256GB में लाया गया है। इसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,900 रुपये) तय की गई है। यह डिवाइस  पर्पल MSI, वीनस और फ‍िरमेनेंट ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में मिलेगी। 4 मार्च से इसे चीन में खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme V25 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Realme V25 स्‍मार्टफोन Realme UI 3.0 की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का LTPO (लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड) डिस्प्ले है। इस फीचर के साथ Realme V25 में स्क्रीन रिफ्रेश रेट को 120Hz से 30Hz तक बदला जा सकता है। कंटेंट के हिसाब से यह 6 तरह के रिफ्रेश रेट- 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz ऑफर करता है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है।

Realme V25 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर है, जिसे 12GB रैम का सपोर्ट है। अपने फ्री स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके यह स्‍मार्टफोन रैम को 19GB तक बढ़ा सकता है। Realme V25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डेप्थ सेंसर और मैक्रो शूटर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फोन में मिलता है। 

Realme V25 में 256GB इंटरनल स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और 3.5mm का ऑडियो जैक जैसे फीचर्स हैं। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी सपोर्ट करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme V25 की बैटरी को 27 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा कंपनी ने किया है। 

फोन की एक और बड़ी खूबी इसका फोटोक्रोमिक बैक पैनल है, जो अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने पर नीले से लाल रंग में बदल जाता है। इस फोन का वजन 195 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  3. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  7. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  8. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  9. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  10. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »